फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain of money in the markets on Dhanteras

Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा

Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rain of money in the markets on Dhanteras
खीरी रोड पर सजी बाजार से लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदती महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर शनिवार को जिलेभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। सराफा, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, सजावट के सामान और देवी-देवताओं की मूर्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नए वाहन और गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदीं। ज्वेलरी शोरूम पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सोना-चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी रही। बाजारों में लोगों की चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखी क्योंकि धनतेरस की खरीदारी ने उनकी बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन शोरूम पर ग्राहकों की रौनक देखते ही बनती थी। लोगों ने नए वाहन खरीदकर घरों में प्रवेश किया। बाजारों में सजावट का सामान, बिजली की झालरें, रंग-बिरंगी लाइटें, मूर्तियां, दीपक, पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली को देखते हुए मूर्तियों की बिक्री बढ़ी। बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की आकर्षक सजावट रही। लोग अपनी पसंद की मूर्तियां खरीदते नजर आए।
---
कारोबार में सराफा क्षेत्र रहा अग्रणी

लखीमपुर खीरी। धनतेरस और दीपावली पर बाजार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन और मिठाई कारोबार पर जमकर धनवर्षा हुई। जिलेभर में सभी क्षेत्रों को मिलाकर करीब 300 करोड़ का व्यवसाय हुआ। इसमें सराफा सेक्टर करीब 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार के साथ अग्रणी रहा।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र करीब 100 से 110 करोड़ रुपये के व्यापार के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी खूब धूम रही। लगभग पांच से सात करोड़ का व्यापार हुआ। बर्तन व मिठाई व्यवसाय को मिलाकर पांच से छह करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। उधर, कपड़ा व सजावटी सामान के साथ अन्य चीजों को मिलाकर जिले में करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार रहा।

ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 300 चार पहिया वाहनों की खरीद हुई, जिसमें करीब 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। वहीं करीब 4000 दो पहिया वाहनों की बिक्री से 40 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ। ई-बाइक की बिक्री से दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से संबंधित व्यापारी अंकित शुक्ला, प्रवीन पांडेय, देवेश मिश्रा और अनुराग सहगल ने बताया कि करीब 100 करोड़ का व्यवसाय हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों युवराज शेखर, युवराज तिवारी समेत अन्य कारोबारियों ने बताया कि पांच से सात करोड़ की बिक्री हुई है। सर्राफा व्यवसायियों हर्ष सेठ, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता आदि ने बताया कि इस बार सोता-चांदी महंगा होने, महीने के आखिर होने के बावजूद मुनाफे में कमी नहीं रही। फिर भी बाजार में रौनक रही। सोने, चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री हुई।
---
देर रात तक दुकानों में रही चकाचौंध

गोला गोकर्णनाथ। धनतेरस पर नगर की बाजार में देर रात तक चकाचौंध बनी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
शनिवार को नगर के गोकर्णतीर्थ की बाजार की रौनक देखते ही बनी। सजी-धजी पूजन सामग्री की दुकानें बिजली की रोशनी में जगमगा रही थीं। देर रात तक शहर का बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। लोगों ने पूजन सामग्री, दीपावली पर पूजन के लिए भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति, मोर पंख, पूजा के बर्तन आदि की जमकर खरीदारी की। सोने के आभूषणों के शोरूम, ऑटो शोरूम आकर्षक ढंग से सजाए गए। नगर की मेला मैदान स्थित बर्तन मार्केट में धनतेरस पर खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही।
अमीरनगर। कस्बे में धनतेरस के मौके पर सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई पड़ी। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर झालरों के खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही, तो वहीं मोबाइल की दुकान और बर्तनों की दुकान पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाइक शोरूम और सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार

मैलानी। धनतेरस पर बाजार में खूब रौनक नजर आई। पिछले काफी दिनों बाद बाजार गुलजार हुआ। दोपहर तक तो बाजार में सन्नाटा रहा, लेकिन शाम ढलते ही लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। देर रात तक लोगों ने बर्तनों अलावा मूर्तियों, कैलेंडर, झाड़ू आदि की खरीदारी की। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed