फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain disturbed life, schools and colleges will remain closed today

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

इसके बाद करीब 8.30 बजे डीएम के निर्देश के क्रम में बीएसए\/ डीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने भारी बारिश की चेतावनी के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया। बारिश और तेज हवा के कारण कलक्ट्रेट में एसपी ऑफिस के बाहर लगा पेड़ गिर गया, जिससे डीएम ऑफिस की ओर जाने वाला रास्ता कई घंटे तक बाधित रहा। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर मालपुर-जहानपुर के बीच गुरुद्वारे के पास लखीमपुर से पलिया जा रही प्राइवेट बस के ऊपर तेज हवा व बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
Rain disturbed life, schools and colleges will remain closed today
बच्चे को स्कूल से घर लेकर आता अभिभावक।

विस्तार

तेज हवा से कलक्ट्रेट समेत कई जगहों पर पेड़ धराशायी, सड़कें-गलियां हुईं जलमग्न
विज्ञापन

डीआईओएस बोले, शुक्रवार को भी जल्द कर दी गई थी कक्षा एक से 12वीं तक की छुट्टी
लखीमपुर खीरी। जनपद में बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक लगातार दिन-रात हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद कर दिए गए हैं। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखा। ज्यादातर दुकानें भी बंद रहीं।
शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। पहले से अवकाश घोषित न किए जाने के कारण सुबह स्कूल-कॉलेज खुल चुके थे और बच्चे भी पढ़ाई के लिए पहुंचे थे। इसके बाद करीब 8.30 बजे डीएम के निर्देश के क्रम में बीएसए/ डीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने भारी बारिश की चेतावनी के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया। इसके कुछ देर बाद स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई। वहीं स्कूल-कॉलेज की ओर से 17 सितंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिससे बच्चों को कोई खतरा न हो।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के कारण कलक्ट्रेट में एसपी ऑफिस के बाहर लगा पेड़ गिर गया, जिससे डीएम ऑफिस की ओर जाने वाला रास्ता कई घंटे तक बाधित रहा। वहीं एडीएम कार्यालय के बाहर लगा पेड़ गिर गया। इसके अलावा परिसर में सड़कों पर जलभराव हो गया। रोडवेज बस अड्डा, विकास भवन रोड पर भी जलभराव हो गया। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इस दौरान लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। कोई छाता लेकर तो कोई रैन कोट पहनकर बाहर निकला। उधर, विकास भवन, कलक्ट्रेट समेत कई सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा नजर आया। हालांकि बारिश व तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर मालपुर-जहानपुर के बीच गुरुद्वारे के पास लखीमपुर से पलिया जा रही प्राइवेट बस के ऊपर तेज हवा व बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बचे। इसके अलावा बिजुआ, दाउदपुर, सुंदरवल के पास भी रोड पर पेड़ गिर गए। इससे इन मार्गों पर कई घंटे आवागमन बाधित रहा। तूफानी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा एक से बारह तक के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

पेड़ो पर आफत बनकर टूटी तूफानी बारिश
महेवागंज। शुक्रवार को बारिश और तेज हवा के बीच सड़क किनारे लगे कई पेड़ गिरने के मामले सामने आए। इनमें दो जगह प्राइवेट यात्री बस चपेट में आई। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। शारदानगर मार्ग पर इंद्रा मनोरंजन पार्क के पास यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट यात्री बस के आगे अचानक विशाल पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। काफी देर बस फंसी रही। बीच सड़क पेड़ गिरने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। उधर, फूलबेहड़ छेत्र में भीरा मार्ग पर मलुकापुर के पास पेड़ गिर गया। इस बीच यात्रियों को लेकर जा रही बस का पिछला हिस्सा चपेट में आ गया। वन कर्मियों ने पेड़ की शाखाएं काट कर अलग की। इंद्रा मनोरंजन पार्क के पास बारिश के बीच एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और पुलिस ने किसी तरह यातायात चालू कराया। संवाद


गोला में भी बंद रहे स्कूल-कॉलेज
गोला गोकर्णनाथ। 36 घंटे की बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तेज आंधी के साथ भारी बरसात में खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल गिर गई है। जिससे किसान चिंतित हैं। डीएम ने भारी बरसात के चलते शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद करा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed