{"_id":"6a44028ff100cd578f094e99","slug":"rain-cheered-the-hearts-waterlogging-blocked-the-way-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178764-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश ने दिल खुश किए, जलभराव ने राह रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश ने दिल खुश किए, जलभराव ने राह रोकी
Tue, 30 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेल्हा सिकटिहा में रास्तों तथा घरों में भरा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सीजन की पहली बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग परेशान थे।
मंगलवार सुबह आसमान में काले और घने बादल छाए, फिर हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया, वहीं लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि पहली ही बारिश में शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव ने लोगों की राह रोक दी।
विज्ञापन
लखीमपुर शहर में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर पानी भर जाने से यात्रियों को पानी के बीच होकर आना-जाना पड़ा। गोला रोड, हिदायत नगर, गंगोत्री नगर, शिव कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की सड़कें पानी में डूब गईं। बारिश रुकने के बाद अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया, लेकिन गड्ढों वाली सड़कों पर लंबे समय तक जलभराव बना रहा, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शहर में व्यापक जलभराव की स्थिति नहीं हुई। जिन सड़कों पर पहले से गड्ढे हैं, वहीं पानी भरा। बरसात के बाद इन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
बारिश का असर जिले के अन्य हिस्सों में भी दिखा। गोला गोकर्णनाथ में सोमवार रात हुई झमाझम बारिश से मेला मैदान, मिल डायवर्जन मार्ग, सिनेमा मार्ग, अर्जुन नगर, भारत भूषण कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी और इस्लामनगर सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। संसारपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुई मानसून की पहली जोरदार बारिश और पसगवां क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद बताया।
-- -- -- -- --
सीएचसी से लेकर स्कूल तक पानी-पानी
मोहम्मदी में बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव हो गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्र ने बताया कि सड़क ऊंची होने से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
बिजुआ क्षेत्र के गांव बेल्हा सिकटिहा में कई घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों को पाटकर मकान बनाए जाने से बारिश का पानी रुकने लगा है। ग्राम प्रधान नैपाली राम ने बताया कि नालियों की सफाई कराई जाएगी और अतिक्रमण हटाने का प्रयास होगा। प्राथमिक विद्यालय मझौरा का परिसर तालाब में तब्दील हो गया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर, बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना भीरा में भी जलभराव हो गया।