फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain became a hindrance in tiger rescue

Lakhimpur Kheri News: बारिश बनी बाघ के रेस्क्यू में बाधा

Fri, 13 Sep 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain became a hindrance in tiger rescue
गांवों में जागरूकता पोस्टर लगाते कर्मचारी  स्रोत : वन विभाग
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना के गांव इमलिया और मूड़ा अस्सी गांव निवासी युवकों की जान लेने वाला बाघ अब तक पकड़ में नहीं आया है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने बाघ के रेस्क्यू अभियान में खलल डाला है। वन कर्मियों की कांबिंग प्रभावित हुई। बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। विभाग ने मूड़ा अस्सी गांव के पास दो पिंजरे और कैमरे लगाए हैं। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार पर हमला कर मार डाला था। घटना के 14 दिन बाद बुधवार को बाघ ने मूड़ा अस्सी निवासी जाकिर अली पर हमला कर मार डाला। बाघ के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया था। वन विभाग बाघ को पकड़ने की कवायद में जुटा है। बृहस्पतिवार को वन कर्मियों की टीमों ने मूड़ा अस्सी, इमलिया, अजान, मूड़ा जवाहर, घरथनियां एवं बांसगाव सहित समीपवर्ती गांवों में कांबिंग की। पशु चिकित्सकों की टीम भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

होर्डिंग-बैनर लगाए, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

कांबिंग के समय अपूर्व दीक्षित भारतीय वन सेवा (परिवीक्षाधीन) भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी की ओर से बाघ प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीव एवं जनमानस की सुरक्षा के लिए नुक्कड़ नाटक और मुख्य मार्गों व आबादी में होर्डिंग्स-पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया गया। खेतों में काम कर रहे किसानों को बाघ पकड़े जाने तक सावधानी बरतने को कहा गया। मूड़ा अस्सी गांव में घटनास्थल के निकट दो पिंजरा लगाए गए हैं। कानपुर प्राणि उद्यान के डाॅ. नितेश कुमार कटियार, पशुचिकित्सक अपनी टीम के साथ बाघ को बेहोश करने के लिए गन्नों के खेतों में कांबिंग कर रहे हैं।

-----------

हाथी से निगरानी में नुकसान, बारिश ने डाला खलल
मचान और वाहन में बैठकर बाघ की निगरानी की जा रही है। हाथियों से बाघ की निगरानी से नुकसान की बात कही जा रही है। हाथी को देख बाघ गन्ने में छिप जाएगा। फसल को भी नुकसान होगा। बारिश की वजह से रेस्क्यू अभियान पर असर पड़ा है। रास्ते खराब हो गए हैं। दक्षिण खीरी के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बारिश का थोड़ा असर पड़ा है।

गांवों में जागरूकता पोस्टर लगाते कर्मचारी  स्रोत : वन विभाग

गांवों में जागरूकता पोस्टर लगाते कर्मचारी  स्रोत : वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed