फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain and winds at 70 mph brought disaster, knocking out power

Lakhimpur Kheri News: बारिश के साथ 70 की रफ्तार से चली हवा से आई आफत, ले गई बिजली

Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain and winds at 70 mph brought disaster, knocking out power
मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को बुधवार दोपहर बारिश और तेज हवाओं से राहत मिली, लेकिन 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ गई। जिलेभर में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में अंधेरा छा गया और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदी, फरधान, पलिया, धौरहरा और निघासन समेत कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के गढ़ी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सबसे अधिक असर देखने को मिला। अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई। सब्जी मंडी स्थित 630 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से सप्लाई बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र के राजापुर फीडर में बिलहरा गांव के पास पीपल और शीशम के पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि करीब 15 बिजली खंभे गिरने की सूचना मिली है।
उचौलिया क्षेत्र में मोहम्मदी-जेबीगंज और शाहजहांपुर-उचौलिया 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से उचौलिया, बरखेड़ा, सोनौवा और जेबीगंज फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली घंटों बाधित रही। विभागीय टीमों ने फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

---------
बम्हनियारपुर गांव में लाइन पर गिरा तार पेड़
फरधान। तेज हवाओं के चलते कैमहरा विद्युत फीडर क्षेत्र में कई बिजली खंभे और पेड़ गिर गए। अटवा, भुड़हा और बौठा गांव में बिजली के खंभे टूट गए। बम्हनियारपुर गांव में पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से तार टूट गए। परसेहरा बुजुर्ग गांव में भी कई जगह पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली तार पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed