फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

पहले गोला, फिर मैलानी तक परीक्षण करेंगे सीआरएस

Thu, 24 Oct 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Railway
लखीमपुर खीरी। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शुक्रवार को लखीमपुर-मैलानी रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए स्टेशन पहुंचेंगे। रेलवे और कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुक्त निरीक्षण से पहले ही कार्यदायी संस्था ने मंगलवार और बुधवार को मैलानी तक स्पीड ट्रायल कराया। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को भी ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण को लेकर स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखीमपुर से मैलानी तक पड़ने वाले रेलवे फाटक पर भी कर्मचारी तैनात कर दिए गए। हालांकि मंगलवार को रेल और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से मैलानी तक इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने ट्रैक पर दो बार इंजन दौड़ाकर ट्रैक की गुणवत्ता जांची। अधिकारियों का दावा है कि रेलवे ट्रैक पूरी तरह से फिट है। मगर, फिर भी गुरुवार को भी इंजन का ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से आएंगे रेल संरक्षा आयुक्त
रेल अधिकारियों के मुताबिक रेल संरक्षा आयुक्त साहब पहले वाया रोड आने वाले थे। मगर, अब वह स्पेशल ट्रेन से आएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सीआरएस शुक्रवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से लखीमुपर स्टेशन पहुंचेंगे और फिर पूजन के बाद ट्रायल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 किलोमीटर की दूरी बनी दो बार में ट्रायल का कारण
रेल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है लखीमपुर से मैलानी की दूरी 61 किलोमीटर है और फिर बांकेगंज के बाद पूरा जंगल है। इसलिए दो बार में ट्रायल होगा। अधिकारियों के अनुसार रेल संरक्षा आयुक्त पहले दिन यानी शुक्रवार को ट्रैक का निरीक्षण करते हुए गोला जाएंगे और फिर वहां से स्पीड ट्रायल करते हुए लखीमपुर वापस आएंगे। दूसरे दिन शनिवार को गोला से मैलानी रेलखंड का निरीक्षण होगा और फिर मैलानी से गोला तक स्पीड ट्रायल करते हुए वापसी करेंगे।

लखीमपुर मैलानी रेलखंड का सीआरएस ट्रायल 25 और 26 अक्तूबर को होना निर्धारित है। सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट के बाद ही ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित होगी।
- विजयलक्ष्मी कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक
पूर्वोत्तर रेल प्रबंधक, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed