फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway gate closed without prior notice, traffic disrupted

Lakhimpur Kheri News: बिना पूर्व सूचना के रेलवे फाटक बंद, आवागमन बाधित

Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Railway gate closed without prior notice, traffic disrupted
बंद फाटक पर खड़े बाइक सवार। संवाद
मैगलगंज। जहानीखेड़ा और मैगलगंज के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 26सी को मरम्मत कार्य के नाम पर अचानक बंद कर दिए जाने से क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद किए जाने की कोई स्पष्ट और समयपूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से नहीं दी गई, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी सूचना-पत्र में फाटक 23 फरवरी सुबह आठ बजे से 27 फरवरी तक बंद रहने की बात कही गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सूचना आमजन तक समय पर नहीं पहुंच सकी। न तो प्रमुख स्थानों पर सूचना चस्पा की गई और न ही व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ।
विज्ञापन

फाटक बंद होने से विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को कई किमी. लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। अचानक मार्ग बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक मजदूरी करने वालों को विशेष परेशानी उठानी पड़ी। अतिरिक्त दूरी के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना-पत्र में बड़े वाहनों के लिए जमुनिया-गुड़ियाखेड़ा मार्ग तथा छोटे वाहनों के लिए फाटक संख्या 28 सी मैगलगंज और 34 नंबर पुलिया से आवागमन का विकल्प बताया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्गों की जानकारी अधिकांश राहगीरों को मौके पर पहुंचने के बाद ही हुई।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि मैगलगंज पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई थी। उनका कहना है कि सूचना रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से प्रेषित की जाती है। अचानक बंदी से उपजे हालात ने सूचना व्यवस्था और समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed