फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railroad tracks were laid Rijeekt soil, began to rebuke

रेल ट्रैक पर डाली गई मिट्टी हुई रिजेेक्ट, लगी फटकार 

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Railroad tracks were laid Rijeekt soil, began to rebuke
soil - फोटो : amar ujala
- स्टेशन के प्लेटफार्म पर डाली गई थी कूड़े वाली मिट्टी
विज्ञापन

- रिजेक्ट किए जाने पर शुरू हुआ हटवाने का काम

रेलवे स्टेशन पर हो रहे ब्राडगेज निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे रेल अधिकारियों ने पटाई के लिए डाली गई कूड़े वाली मिट्टी को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे रिजेक्ट कर दिया। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के लोगों को फटकार लगाई और इसकी जगह पर दूसरी मिट्टी डलवाने की चेतावनी दी, जिसके बाद रविवार को इस मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

लखीमपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का निर्माण कार्य जोरों पर है। ट्रैक नीचा होने के कारण ठेकेदार ने वहां पर कूड़े वाली मिट्टी डलवाकर पटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार को अचानक लखनऊ से आए अधिकारियों ने इस मिट्टी को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के लोगों को फटकार लगाई। अधिकारियों ने इस मिट्टी को रिजेेक्ट करते हुए ठेकेदार को मानक अनुसार मिट्टी डलवाए जाने की चेतावनी दी। जिस पर ठेकेदार ने रविवार को कूड़े वाली मिट्टी को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस मामले पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। वहीं एक अधिकारी का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली ने मिल पाने के कारण कूड़े वाली मिट्टी वहां पर डलवा दी गई थी, लेकिन जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली वाले तैयार हो गए, वैसे ही इसे हटवाने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि रेलवे ट्रैक के मामले में मिट्टी से लेकर गिट्टी डाले जाने तक मानक है, जिसके लिए स्टेशन पर लैब भी है, लेकिन पटाई में मिट्टी कम मंगवानी पड़े इसलिए यह डलवा दी गई थी। जिसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed