फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railroad closed today Pilibhit Tanakpur

आज से पीलीभीत टनकपुर रेलमार्ग बंद

Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
 अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railroad closed today Pilibhit Tanakpur
train - फोटो : amar ujala
गुरुवार से शुरू होगा इस रूट पर अमान परिवर्तन का काम 
विज्ञापन

रेलवे ने कार्यदायी संस्था की डिमांड पर दिया मेगा ब्लाक
 
पीलीभीत और टनकपुर रेलमार्ग पर गुरुवार से ट्रेनों का संचालन बंद होने जा रहा है। अब जिले से पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओँ को पीलीभीत से टनकपुर जाने के लिए बस का सहारा लेना होगा। 
छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदले जाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। पिछले महीने जहां ऐशबाग और सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।  वहीं गुरुवार से पीलीभीत और टनकपुर रूट पर भी ट्रेनों का संचालन बंद होने जा रहा है। इस रूट की ट्रेनें बंद हो जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत माता पूर्णागिरि दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी। अब तक  सीतापुर,  लखनऊ, हरदोई के माता भक्त पूर्णागिरि दरबार जाने के लिए  सीतापुर से ट्रेन पकड़कर लखीमपुर के रास्ते होकर पीलीभीत और फिर वहां से टनकपुर पहुंचते थे। जिससे श्रद्धालुओं को कम पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब पीलीभीत-टनकपुर रूट बंद हो जाने से यात्रियों को दोगुने से ज्यादा  पैसे खर्च करने के  साथ ही दिक्कतों का  भी सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इस रूट को 15 मई से बंद होना था लेकिन पूर्णागिरि मेले को देखते हुए इसे 16 जून से ब्लाक किए जाने का निर्णय लिया गया। भले ही पूर्णागिरि माता का मेला 15 जून को समाप्त हो जाता हो, लेकिन श्रद्धालु इसके बाद भी वहां जाते रहते हैं। 
विज्ञापन

 
लखीमपुर के श्रद्धालु 45 रुपये में पहुचते थे माता के दरबार
लखीमपुर से टनकपुर की दूरी 191 किलोमीटर है। इसके लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन से जाने पर मात्र 45 रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन पीलीभीत टनकपुर रेलमार्ग बंद हो जाने से माता के भक्तों को अब इससे कई गुना पैसे खर्च करने के बाद समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीलीभीत टनकपुर रेल रूट पर 16 जून से मेगा ब्लाक लिए जाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार से छोटी लाइन की पटरियों को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्ज्तनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed