फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail passengers will be able to take unreserved tickets from UTS app

Indian Railways: बिना लाइन में लगे यात्री ले सकेंगे ट्रेन का अनारक्षित टिकट, करना होगा सिर्फ ये काम

Mon, 22 Aug 2022 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 11:59 PM IST
सार

रेलवे ने अपने मुसाफिरों के लिए यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) एप शुरू किया है। इससे यात्रियों को जनरल टिकट के लिए अब स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा। यात्री इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
Rail passengers will be able to take unreserved tickets from UTS app
एप की जानकारी देता रेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने यूटीएस एप शुरू किया है। इससे यात्रियों को अब अनारक्षित टिकट लेने के लिए स्टेशन पहुंचकर काउंटर के सामने लाइन में नहीं लगना होगा। मुसाफिर एंड्रायड फोन से टिकट लेकर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। स्टेशनों पर कैंप लगाकर यात्रियों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

रेलवे ने अपने मुसाफिरों के लिए यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) एप शुरू किया है। इससे यात्रियों को जनरल टिकट के लिए अब स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा। यात्री इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

सोमवार को रेल कर्मचारियों ने स्टेशन पर कैंप लगाकर करीब दो सौ लोगों को एप डाउनलोड कराकर इसके बारे में जानकारी दी। बता दें कि पहले अनारक्षित टिकट रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से ही मिलते थे। ऐसे में लोगों को टिकट के लिए लंबी लाइन में लगकर काफी इंतजार करने के साथ धक्का मुक्की जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन परेशानियों से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगवाई हैं। इसके लिए यात्रियों का स्वयं वहां पर मौजूद होना जरूरी है।

विज्ञापन

अब यात्रियों को इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यूटीएस मोबाइल एप लांच किया है। रेलवे स्टेशन पर लगे जागरूकता शिविर में रविवार को 44 और सोमवार को 106 नगरवासियों को एप के बारे में जानकारी देकर टिकट बुुक कराना सिखाया गया। इस दौरान एम कुमार, वाणिज्य अधीक्षक मनोज कुमार आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

यूटीएस एप से इस तरह बुक करें टिकट

  •  यूटीएस एप एंड्रायड फोन में प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें।
  •  इसके बाद अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर अपनी आईडी बनाएं।
  •  यूपीआई, नेट बैंकिंग एवं आर वॉलेट से राशि का भुगतान करें।
  •  इसके बाद एप में टिकट बुक करने के दो विकल्प दिखेंगे।
  •  पहला पेपरलेस व दूसरा प्रिंट, जिसमें से एक विकल्प चुनकर टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
  •  प्रिंट का विकल्प चुनने पर स्टेशन के टिकट काउंटर से प्रिंट निकलवाना होगा, जबकि पेपरलेस में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेशन की परिधि से 15 मीटर बाहर एवं पांच किमी. के अंदर ही एप से मिलेगा टिकट
रेल अधिकारियों का कहना है यह एप रेलवे स्टेशन से 15 मीटर की परिधि के बाहर और पांच किलोमीटर की परिधि के अंदर ही काम करेगा, क्योंकि प्रत्येक रेलवे स्टेशन जीपीएस सिस्टम से लैस है। इसलिए रेलवे स्टेशन की 15 मीटर परिधि में आते ही एप काम करना बंद कर देगा। इसी तरह पांच किलोमीटर की परिधि के बाहर जाते ही एप बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed