फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rail gate closed suddenly on National Highway, passengers upset

अचानक नेशनल हाईवे पर बंद हुआ रेल फाटक, परेशान रहे मुसाफिर

Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को बिना जानकारी दिए अचानक बंद कर दिया गया।अचानक रेल फाटक बंद करना मुसाफिरों के लिए काफी मुसीबत साबित हुई।

विज्ञापन
Rail gate closed suddenly on National Highway, passengers upset
अचानक नेशनल हाईवे पर बंद हुआ रेल फाटक मुसाफिरों में परेशानी - फोटो : LAKHIMPUR

विस्तार

मैगलगंज। सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को बिना जानकारी दिए अचानक बंद कर दिया गया। इससे हजारों राहगीरों को परेशानी हुई और उन्हें दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सीतापुर-बरेली फोरलेन हाईवे पर हेमपुर में रेलवे क्रॉसिंग है। रविवार को सुबह बिना किसी को जानकारी दिए आठ बजे फाटक बंद कर पटरी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे उधर से निकलने वाले वाहन फंस गए, जो सुबह से शाम तक खड़े रहे।
विज्ञापन

रेल विभाग के अधिकारियों ने सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रेल पटरी पर कार्य होने का कारण बताया तो काफी राहगीर वापस लौट कर दूसरे रास्तों से सीतापुर और लखनऊ के लिए निकले। अचानक रेल फाटक बंद करना मुसाफिरों के लिए काफी मुसीबत साबित हुई। नेशनल हाईवे के साथ-साथ रेलगाड़ी, मालगाड़ी और पैसेंजर गाड़ी सभी रोकी गई। सीतापुर मैगलगंज होते हुए आने वाला रेल यातायात पूरे दिन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed