फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rail electrification work started between Mailani-Shahgarh

मैलानी-शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण का काम शुरू

Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rail electrification work started between Mailani-Shahgarh
मैलानी-शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण के कार्य का शुभारंभ करते आरवीएनएल के अधिकारी।
दो माह में पूरा होगा काम, जल्द लखनऊ-मैलानी के बीच दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन

आरवीएनएल के अधिकारी बोले, तार में प्रवाहित है 25 हजार वोल्ट का करंट
मैलानी। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने शुक्रवार को विधि विधान के साथ मैलानी-शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया। दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
आरवीएनएल के प्रबंधक इज्जतनगर मंडल केएम विश्वकर्मा ने नारियल अर्पित कर विधि-विधान से मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड पर रेल विद्युतीकरण काम का शुरू कराया।
आरवीएनएल के प्रबंधक प्रभारी लखनऊ-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि 45 किमी लंबे इस रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने में दो माह लगेेंगे। विद्युतीकरण होने के बाद मैलानी से सेहरामऊ, दूधिया खुर्द, पूरनपुर और शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

बताया कि लखनऊ से मैलानी तक रेल विद्युतीकरण हो चुका है। जल्द ही इस खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने आमजन से तारों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि दिन में तार खींचने के बाद इनमें पच्चीस हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित किया जा रहा है, लिहाजा तारों और खंभों से जानमाल का खतरा हो सकता है। इस मौके पर कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन के वरिष्ठ इंजीनियर रंजीत, आरवीएनएल के डिप्टी मैनेजर विशाल अरुण, टॉवर वैगन ऑपरेटर कमलेश सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed