फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rahul and Akhilesh Leader heritage '

‘राहुल और अखिलेश वंश परंपरा के नेता’

Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Akhilesh Leader heritage '
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बूथ समिति सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र
विज्ञापन

सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर बोला हमला

 केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन के दोनों नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा है कि राहुल और अखिलेश यादव तो वंश परंपरा के नेता हैं। एक ने देश को और दूसरे ने प्रदेश को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी है। गुरुवार को उन्होंने मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान पर लखीमपुर विधानसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित किया।
कलराज मिश्र ने प्रदेश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए कहा कि सूबेे में मां, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अराजकता और गुंडाराज का बोलबाला है, जिसे भाजपा सरकार आने पर दुरुस्त किया जा सकता है। कहा कि अखिलेश ने शिक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय मंत्री तीन घंटे देरी से सम्मेलन में पहुंचे, जिसके लिए क्षमा भी मांगी। अंत में उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए आठों भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, सांसद अजय मिश्रा टेनी, लखीमपुर सीट के प्रत्याशी योगेेश वर्मा, श्रीनगर प्रत्याशी मंजू त्यागी, सदर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, अंबरीष सिंह, सुमंत गुप्ता, आशू मिश्रा, राजकुमार त्रिवेदी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र और दिव्या हुईं भाजपाई
प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी पूर्व सपा महिला जिलाध्यक्ष दिव्या सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है। इसके अलावा साथ बहादुरनगर के पालिका सदस्य दीपक रस्तोगी ने कई साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन की। 


सपा जिलाध्यक्ष बोले, दोनों को सपा से निकाला
लखीमपुर खीरी। भाजपा की सदस्यता लेने वाले प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी दिव्या सिंह के बारे में सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने दोनों को सपा से छह वर्ष तक के निष्कासन की बात कही है। दोनों पर अनुशासनहीनता का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed