फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Questions will come randomly on the app, children will be evaluated based on the answers they get

Lakhimpur Kheri News: एप पर रैंडम आएंगे प्रश्न, मिलने वाले जवाब से होगा बच्चों का मूल्यांकन

Mon, 28 Jul 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Questions will come randomly on the app, children will be evaluated based on the answers they get
लखीमपुर खीरी। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखने के लिए उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसको लेकर निपुण एप पर रैंडम प्रश्न आएंगे। शिक्षक बच्चों से उन्हीं सवालों का जवाब पूछकर उस पर डाटा फीड करेंगे। एप पर विषयवार प्रश्न बैंक बनाया गया है, जिसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता आंकने के लिए प्रश्न शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षक को हर सप्ताह अपनी कक्षा के कम से कम पांच बच्चों का मूल्यांकन निपुण एप से करना होगा। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षिक अधिकारियों को बच्चों के पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी। बताया कि निपुण एप पर 25 सप्ताह की शिक्षण योजना का मूल्यांकन करना होगा।
विज्ञापन

इस काम में एआरपी, डायट मेंटर और स्टेट रिसोर्स ग्रुप को 10 से 30 स्कूलों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करना होगा। इस दौरान कक्षा एक और दो के 40 प्रतिशत, कंक्षा तीन से पांच के 30 प्रतिशत और कक्षा छह और आठ के 20 प्रतिशत बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। कहा कि एप में बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता आंकने के लिए प्रश्न शामिल होंगे। हर बच्चे के लिए अलग-अलग रैंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे और उसके प्रदर्शन के आधार पर तुरंत सहयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed