फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Questions are being raised over the slow initial investigation

Lakhimpur Kheri News: शुरुआती जांच धीमी होने पर उठ रहे सवाल

Wed, 08 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Questions are being raised over the slow initial investigation
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी। दक्षिण निघासन वन रेंज में 12 दिन पूर्व खैर की लकड़ी के 153 बोटों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है। इसमें शुरुआती जांच धीमी होने पर सवाल उठ रहे हैं। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद मौके की कॉम्बिंग ही दो दिन बाद की गई। इसके बाद शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर एक फॉरेस्टर व फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया जा चुका है। अब इस पूरे प्रकरण में रेंजर की भूमिका की जांच तेज हो गई है।

27 सितंबर को खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा की ओर से कुल 13 अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें मौके से पकड़े गए दो अभियुक्तों का चालान भेजा गया, हालांकि लकड़ी कहां से लाई गई इस पर गहराई से पड़ताल नहीं की गई। मामला चर्चा में आया तो अधिकारियों तक लीपापोती की सुगबुगाहट पहुंची। इसके बाद 29 सितंबर को एडीओ मनोज तिवारी के नेतृत्व में खैराना बीट के जंगल में डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने काॅम्बिंग की। इसमें काटे गए खैर के पेड़ों की करीब 38 मुड्ढियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

काॅम्बिंग की रिपोर्ट 30 सितंबर को उच्चाधिकारियों को भेजी गई, जिसके बाद ही कार्रवाई में तेजी आई और एक वन दरोगा व एक वन रक्षक को अगले दिन निलंबित किया गया। अब इस मामले में एक अभियुक्त इकबाल का वायरल वीडियो भी विभाग के गले की फांस बन गया है। बताया जा रहा है इकबाल ने वीडियो में कहा है कि अवैध कटान में वन विभाग के रेंजर से लेकर अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर की लकड़ी कटान मामले में रेंजर अंकित पर कार्रवाई तय

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन का कहना है कि मझगई रेंज जंगल में खैर की लकड़ी कटान मामले की जांच की जा रही है। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए वन दरोगा चंद्र प्रकाश व वन रक्षक प्रहलाद सिंह को निलंबित किया जा चुका है। जांच के दौरान मामले में यदि रेंजर की संलिप्तता पाई गई,तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त विभागीय होगी। उधर मामले में वायरल वीडियो के संबंध में बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है।


ये है पूरा मामला

दक्षिण निघासन वन रेंज में बौधिया क्रेशर के पास निघासन–पलिया मार्ग पर बीती 27 सितंबर की सुबह खैर की लकड़ी से भरा 14 टायरा ट्रक पकड़ा गया था। ट्रक में त्रिपाल से ढके खैर की लकड़ी के 153 बोटे और 24 मुड्ढी लदी थीं। लकड़ी जनपद बरेली के बहेड़ी जे जाई जा रही थी। मौके से पकड़े गए ड्राइवर और उसके साथी युवक की पहचान शाकिर निवासी अतरिया और सचिन निवासी पंडित पुरवा, हरगांव जिला सीतापुर के रूप में हुई थी। बाद में इस मामले में इन दोनों अभियुक्तों के अलावा 11 अन्य नामजद अभियुक्तों के खिलाफ
वन विभाग ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article