फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pyramid built by students The message of voting

छात्राओं ने पिरामिड बनाया  मतदान करने का दिया संदेश

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pyramid built by students The message of voting
मतदान का संकल्‍प - फोटो : अमर उजाला
पहाड़पुर स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम हुए। बालिकाओं ने पिरामिड बनाकर लोगों को हर हाल में मतदान करने का संदेश दिया।
पहाड़पुर स्थित कॉलेज में छात्राओं ने लोकतंत्र की खुशियां अनोखे अंदाज में धूमधाम और उत्साह से मनाईं। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पिरामिड बनाकर एकता का संदेश देते हुए मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। स्कूल में मतदान से संबधित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने गीत-संगीत के जरिए लोकतंत्र में मतदान का महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य कुलवंत सिंह चीमा, श्रवण वाजपेयी, करतार सिंह, हरिहर अवस्थी, राजेन्द्र सोनी, सुशील वर्मा सहित बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओयल-खीरी। श्रीदुर्गे शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रधानाचार्य वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने रैली में सबसे पहले मतदान, बाद में कोई दूजा काम, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है मतदान करने जाना है कि नारे लगाए। रैली में स्कूल के छात्रों सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी टाउन। 15 फरवरी को मतदान है। शत प्रतिशत मतदान को लेकर फातिमा फाउंडेशन और खीरी विकास समिति के लोगों ने रविवार को कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 
रैली शेखसरायन, सैय्यदवाड़ा, डीहपुर कटरा से अमीरुल मोमनीन स्कूल पहुंची, जहां पर  डॉ. नजम ने लोगों को वोट की अहमियत बताई। इस मौके पर समिति के सलीम अहमद, रफीक ने भी लोगों को वोट करने की अपील की। वहीं रेसल टेक कंप्यूटर संस्था के परिसर में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई, जिसमें युवाओं और छात्रों को मताधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर कदीर अहमद, कुंवर सूर्यांश, ठाकुर, मोहम्मद हसनैन आदि लोग मौजूद रहे ।

 
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
बांकेगंज। गांव पसियापुर में चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय भाषा और किसी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना लोगों से आगामी 15 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वोट डालने जाने है, अपना फर्ज निभाना नारों के बीच गांव में बने मतदान केंद्र पर अपना कीमती वोट डालने की अपील की। इस मौके पर कुंभकरण, राम नरेश, राम सिंह, डॉ नरविजय, सरवन कुमार, रमेश कुमार, राम प्रसाद, छोटेलाल, उमा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed