फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pyason taking a heavy toll on the order of the former DM!

प्यासों पर भारी पड़ रहा पूर्व डीएम का आदेश! 

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pyason taking a heavy toll on the order of the former DM!
गंदा पानी
ईई जलनिगम ने कहा-अब रिबोर नहीं हो सकते हैंडपंप 
विज्ञापन

नए हैंडपंप लगाने के लिए नगर पालिकाएं उपलब्ध कराए फंड
शहर में 75 हैंडपंप रिबोर होने लायक और 157 नए लगने हैं 

एक तरफ भीषण गर्मी में शहर में पानी की समस्या गहरा रही है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका और जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी निर्देशों का हवाला देकर चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। जल निगम के ईई विनय पाल ने पूर्व डीएम किंजल सिंह के एक निर्देश का हवाला देते हुए खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने से मना कर दिया है। उनके मुताबिक नए हैंडपंप लगाने के लिए विभागों से फंड उपलब्ध होने पर ही कुछ किया जा सकता है। गर्मी में खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका ने शहर में सर्वे कर जल निगम को पत्र भेजा था, जिसमें शहर के खराब पड़े 75 हैंडपंपों को रिबोर होने लायक बताया गया है, साथ ही शहर के 27 वार्डों में अलग-अलग जगहों पर 157 नए हैंडपंप लगावाने को कहा गया है। नगर पालिका के ईओ अवनींद्र कुमार के मुताबिक गर्मी शुरू होने से पहले ही इन हैंडपंपों को दुरुस्त कराने संबंधी पत्र भेज दिया गया था, लेकिन अब तक जल निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण जगह-जगह हैंडपंप खराब पड़े हैं और लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका ने हैंडपंपों की खराबी के लिए जल निगम को जिम्मेदार बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया है। वहीं जल निगम ने भी शहरवासियों की इस समस्या पर चुप्पी साध रखी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय पाल का कहना है कि हैंडपंपों को अब रिबोर नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में पूर्व डीएम किंजल सिंह ने निर्देश जारी किया था और कहा था कि खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने के  बजाए नए हैंडपंप लगाए जाएं। अधिशासी अभियंता का कहना है कि नगर पालिका की ओर से पत्र भेजा गया है, लेकिन जल निगम हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराएगी। समस्या होने पर नगर पालिका हैंडपंपों को अपने संसाधनों से दुरुस्त करा सकती है। नए हैंडपंप लगवाने के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को फंड उपलब्ध कराना पड़ेगा। तभी नए हैंडपंप लगाए जा सकते हैं। इन दो विभागों के बीच हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए चल रही रस्साकसी से यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों विभागों के अधिकारी लोगों की पानी की मूल समस्या से भी आंखें मूंदे हुए हैं, जिसके कारण शहर के खराब पड़े हैंडपंप नहीं दुरुस्त हो पा रहे हैं और लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed