{"_id":"6a9dc0c4145b74b9b80a7ebb","slug":"pwd-halts-construction-of-pink-toilet-claims-land-as-its-own-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-184273-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया पिंक शौचालय का निर्माण, अपनी जमीन का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया पिंक शौचालय का निर्माण, अपनी जमीन का किया दावा
Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
निर्माणधीन पिंक शौचालय पर लोक निर्माण विभाग ने लगाया निशान। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
पलियाकलां। स्टेशन चौराहे के पास बन रहे पिंक शौचालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने रुकवा दिया। निर्माण स्थल पर क्रॉस के निशान भी लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि यह जमीन उसकी है और बिना अनुमति यहां शौचालय का निर्माण अवैध है।
निर्माण रुकने के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि भूमि की स्थिति स्पष्ट किए बिना और संबंधित विभाग से अनुमति लिए बगैर निर्माण शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जांच-पड़ताल कर ली जाती तो अब तक खर्च धनराशि की बर्बादी से बचा जा सकता था।
उन्होंने पालिका प्रशासन पर बिना जांच निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए इसे सरकारी धन की बर्बादी बताया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि उनके पास अभी तक पिंक शौचालय का निर्माण रोकने संबंधी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। जब तक लिखित आदेश नहीं आता, तब तक वह इसे नहीं मानेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
विभाग भी स्पष्ट नहीं कर सका
पिंक शौचालय का निर्माण रुकवाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल यादव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा और मैसेज का भी जवाब नहीं मिला। जेई संजय वर्मा ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर निर्माण रुकवाया गया है। यह अंतिम निर्णय तक जारी रहेगा।