फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   purnima per hazaron nai lagai dubhki

पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई डुबकी

Tue, 06 Jan 2015 12:04 AM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 06 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
purnima per hazaron nai lagai dubhki
पौष माह की पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने कड़ाके की सर्दी के बावजूद पवित्र शारदा नदी में स्नानकर वस्त्र-अन्न, धन आदि दान किया। अनेक ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी तो अनेक ने नौका विहार का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

सुबह होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पलिया-भीरा के बीच शारदा नदी पुल के निकट सहित अन्य घाटों पर पहुंच गए और उन्होंने शारदा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

गरीबों, लड़कियों एवं ब्राह्मणों को वस्त्र, आटा, दाल, खिचड़ी, धन, गुड़, मेवा, मिष्ठान आदि दान किया। उधर जो लोग नदी में स्नान करने नहीं जा पाए, उन्होंने घरों में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान किया और विविध वस्तुएं दान कीं। अनेक ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी तो बहुतों ने रामचरित मानस का पाठ किया। इसके अतिरिक्त सोमवार को  बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों और गुरुद्वाराें में पहुंचकर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पूर्णिमा पर भक्तों ने गोकर्णतीर्थ पर स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया।
भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर प्रसाद वितरित किया। घंटा, घड़ियालों, शंख की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
ममरी। पौष पूर्णिम के मौके पर हजारों लोगों ने पवित्र नदियों, सरोवरों, तीर्थ जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और भिखारियों को खिचड़ी दान की। इस मौके पर कठिना नदी के कटरा घाट, घमहाघाट, गोमती नदी के पन्नघाट, टेंढ़वा घाट, सिरसा घाट पर पूर्णिमा के मेले लगे रहे। तमाम लोगों ने विभिन्न स्थानों के शिवालयों में जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed