फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Punjabi singer B Praak graces the stage of Lakhimpur Mahotsav

लखीमपुर महोत्सव 2024: पंजाबी गायक बी प्राक के नाम रही पहली शाम, अपने गानों से बांधा समा, थिरके युवा

Tue, 26 Nov 2024 12:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

लखीमपुर महोत्सव के मंच पर पंजाबी गायक बी प्राक ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने गल्ला तोरिया तों लगदा... और 'किसी और का हूं फिलहाल कि तेरा हो जाऊं... समेत अपने कई लोकप्रिय गाने सुनाए।

विज्ञापन
Punjabi singer B Praak graces the stage of Lakhimpur Mahotsav
लखीमपुर महोत्सव में सिंगर बी प्राक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा नेशनल पार्क से सोमवार को लखीमपुर महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव की पहली शाम मशहूर पंजाबी गायक बी प्राक के नाम रही। उन्होंने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दीं तो युवाओं के कदम थिरक उठे। हर तरफ जोश से लबरेज युवा दिखे। शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ रही। लोग शाम से ही मैदान में एकत्र हो गए। पंजाबी सिंगर, कंपोजर व म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने तालियों की गूंज से स्वागत किया। 

विज्ञापन

Punjabi singer B Praak graces the stage of Lakhimpur Mahotsav
सिंगर बी प्राक - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक बी प्राक ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने गल्ला तेरियां... और 'किसी और का हूं फिलहाल कि तेरा हो जाऊं... समेत कई लोकप्रिय गाने सुनाए। इस दौरान मौजूद युवाओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर जमकर डांस किया। सभी ने उनके सुर में सुर मिलाए। गायक बी प्राक के साथ अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश साहा, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने दीप जलाकर किया। इस बीच वहां तमाम अधिकारी और नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

दुधवा परिसर से शुरू महोत्सव की शुरुआत 
इससे पहले दिन में दुधवा नेशनल पार्क से लखीमपुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने थारू संस्कृति के रंग बिखेर दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दुधवा में सैलानियों को विमान की सेवा के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। दोनों मंत्रियों ने सेवा शुरू हो जाने से सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed