फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   punishment

गंदगी के चलते 145 लोगों पर 39,900 रुपये जुर्माना

Mon, 29 Dec 2014 12:39 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
punishment
जनपद में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण अभियान परवान चढ़ने लगा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे दुकानदारों में खौफ दिखने लगा है। सदर के अलावा अन्य तहसीलों में भी एसडीएम की अगुवाई में अभियान चलाकर एक दिन में ही 145 लोगों से 39,900 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम गौरव दयाल ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे, जिसके क्रम में एडीएम हरिकेश चौरसिया के निर्देश पर शनिवार को जनपद की तीन तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सदर तहसील में एसडीएम सदर राकेश पटेल और अतिरिक्त एसडीएम ज्ञान प्रकाश की अगुवाई में अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 70 लोगों से 20,150 रुपये जुर्माना वसूल किया हैै। जबकि अतिरिक्त एसडीएम ने 22 लोगों से 11,250 रुपये जुर्माना वसूला है। मितौली में एसडीएम ने 47 लोगों पर जुर्माना किया और 7600 रुपये वसूल किए। इसी तरह धौरहरा में छह लोगों से 900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। ठेले, खोमचे वाले अपने आसपास गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखें, जिससे वह कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed