फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pumping set installed in Shiv Colony did not get fixed even in three days

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में भी नहीं सही हुआ शिव कॉलोनी में लगा पंपिंग सेट

Tue, 04 Jul 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pumping set installed in Shiv Colony did not get fixed even in three days
पीके इंटर कालेज फील्ड में भरा पानी
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शिवकॉलोनी में भरे गंदे पानी को निकालने के लिए लगाया गया पंपिंग सेट अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका भले ही तमाम दावे कर रही हो लेकिन हकीकत में तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद कई मोहल्ले की गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। ऐसा ही हाल मोहल्ला शिवकालोनी का है, जहां पर जलनिकासी का कोई साधन न होने की वजह से गलियां पानी से डूबी हुई हैं। बच्चे तो बच्चे, बड़ों का भी निकलना दूभर है। मोहल्ले के संदीप वर्मा ने बताया कि मोहल्ले की कश्यप निषाद, तेल गली, अस्पताल मोहल्ला, पीके इंटर कॉलेज के आसपास, रामजानकी मंदिर, ईदगाह सहित कई सड़कों पर जलभराव की समस्या है।

गंदे पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया था लेकिन कुछ देर चलने के बाद वह भी खराब हो गया। मोहल्लों के लोगों का कहना है कि बेहजम रोड पर बने नाले से यदि नालियों को जोड़ दिया जाए तो समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सकता है। फिलहाल नगर पालिका की चेयरमैन डा. इरा श्रीवास्तव का दावा है कि समस्या का समाधान कराया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed