फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pump defective, water supply disrupted in nine neighborhoods

Lakhimpur Kheri News: पंप खराब, नौ मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित

Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pump defective, water supply disrupted in nine neighborhoods
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका क्षेत्र में लगे पंप नंबर तीन में खराबी आने के चलते करीब आधा दर्जन मोहल्लों की पानी की सप्लाई बाधित रही। नगर पालिका प्रभावित मोहल्लों में वाटर सप्लाई के लिए टैंकरों से पानी भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शहर में ओवरहेड टैंकों के माध्यम से नगर पालिका पानी की सप्लाई करती है। कुछ दिन पहले भी मोटर खराब हो जाने के चलते कई मोहल्लों में सप्लाई बाधित हो गई थी। सोमवार को भी पंप नंबर तीन के मोटर में खराबी आ जाने के चलते नौ मोहल्लों हाथीपुर उत्तरी, हाथीपुर कोठार, अर्जुनपुरवा, कपूरथला, सिविल लाइंस, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर व मेला मैदान प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में हजारों की आबादी निवास करती है। पंप खराब हो जाने के चलते बाधित हुई वाटर सप्लाई की जानकारी नगर पालिका के ईओ संजय कुमार को हुई तो तत्काल उन्होंने कर्मचारियों को भेजकर कार्य कराना शुरू कर दिया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि ओवरहेड टैंकों में अभी पर्याप्त पानी उपलब्ध है। सप्लाई वाल्व को सही कराने का कार्य कराया जा रहा है। देर शाम तक व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टैंकों से भिजवाया जाएगा पानी
ईओ संजय कुमार के मुताबिक, नगर पालिका के पास पानी सप्लाई को लेकर चार टैंक मौजूद हैं। हजारों परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए चार टैंक पर्याप्त नहीं हैं। ईओ का कहना है कि सभी मोहल्लों में बारी बारी से टैंक फुल कराकर भेजे जाएंगे। पानी को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed