Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pulse prices remain stable, but a surge in rice prices has disrupted budgets

Lakhimpur Kheri News: दालों के भाव स्थिर, चावल की तेजी ने बिगाड़ा बजट

Tue, 17 Nov 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pulse prices remain stable, but a surge in rice prices has disrupted budgets
बाजार में रखी दालें। संवाद
लखीमपुर खीरी। बाजार में दालों के भाव फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चावल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान्य चावल से लेकर बिरयानी में प्रयोग होने वाले बासमती चावल तक के दाम में तेजी बनी हुई है। पिछले छह माह से चावल के भाव में लगातार चार से पांच रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। शादी-विवाह का सीजन चलने के कारण चावल की मांग भी बनी हुई है। ऐसे में बढ़े हुए दाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


थोक विक्रेता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई थी। इसके चलते बाजार में धान की आवक भी देर से हुई, इसका असर चावल की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, अब नई फसल बाजार में आने लगी है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही चावल के भाव में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दालों के भाव में करीब दो माह पहले तेजी आई थी। थोक विक्रेता महेश अग्रवाल, अविनाश, सौरभ अग्रवाल और विनय गुप्ता के अनुसार उस समय दालों के दाम में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद से थोक बाजार में भाव सामान्य बने हुए हैं। दूसरी ओर फुटकर बाजार में दालें थोड़ी महंगी बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटकर विक्रेता आशीष गुप्ता, धर्मेश वर्मा और अजय प्रजापति ने बताया कि माल की ढुलाई का भाड़ा बढ़ने से फुटकर बाजार में दालों के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। थोक बाजार में भाव स्थिर होने के बावजूद परिवहन खर्च के कारण ग्राहकों को फुटकर में कुछ अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
---------
दाल व चावल के थोक व फुटकर भाव किलो में...

अरहर थोक - 100 से 130, फुटकर - 110 से 130 रुपये
मसूर थोक - 74 से 80, फुटकर - 85 से 90 रुपये
उड़द थोक - 110 से 130, फुटकर - 120 से 140 रुपये

चना थोक - 80, फुटकर - 90 रुपये
चने की दाल थोक - 90, फुटकर - 100 रुपये
मूंग थोक - 100, फुटकर - 110 रुपये
मंसूरी चावल - 52, फुटकर - 60 रुपये
बासमती चावल - 55 से 95, फुटकर - 70 से 120 रुपये तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed