{"_id":"5703f06d4f1c1bd233c810f8","slug":"pulled-candle-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
सराफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी और दो लाख रुपये के सोने-चांदी की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों ने अपने-अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को भी दुकानें बंद कर सराफा चौराहे पर धरना दिया। सराफ कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शाम साढ़े पांच बजे से उनकी अगुवाई सराफा बाजार से सदर चौराहा होते हुए मिश्राना चौकी चौराहे पर समाप्त हुआ।
कैंडल मार्च के दौरान सराफा व्यापारियों के घर की महिलाओं और बच्चों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मार्च में भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने प्रधानमंत्री से इस मामले में दखल देकर एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की। इस मौके पर अर्चना गुप्ता, वंदना मेहरोत्रा, निशी गुप्ता, तृप्ती गुप्ता, पारुल गर्ग, नीतू गुप्ता, नीरजा गुप्ता, प्रियंका, अनुराधा, एकता, प्रिया, स्वयं गर्ग, आरती गुप्ता, अलका गुप्ता, रौनक गुप्ता, दिव्या सहगल, अभिराज, कलश रस्तोगी समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।
गोला गोकर्णनाथ। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहम्मदी रोड स्थित धरनास्थल पर सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि सराफा व्यवसायी 35 दिन अपने कारोबार बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, पर केंद्र में बैठी सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सराफा कारोबारियों की मांग का समर्थन करने के लिए बधाई दी है। प्रतिष्ठित कारोबारी राममोहन सोनी ने कहा की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देशों पर यह हड़ताल चल रही है, उन्हीं के निर्णय होने तक हम अपना व्यवसाय बंद कर आंदोलन जारी रखेंगे। दुर्गेश सोनी ने कहा कि सराफा कारोबारी, आभूषण कारीगर, दैनिक वेतन भोगी इस 35 दिनों की बंदी में भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। अच्छे दिन लाने वाली सरकार कारोबारियों के लिए बुरे दिन लेकर आई है। विश्वनाथ राजपूत ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। संचालन विवेक गुप्ता ने किया। इस मौके पर सहदेव लाल चड्डा, नीरज वर्मा, जीतू मराठा, संजीव राजपूत, आदेश स्वर्णकार, श्याम नारायण सोनी, दिलीप रस्तोगी, अतुल राजपूत, अमित त्रिपाठी, अनुराग राजपूत, किशन सोनी, महेन्द्रपाल राजपूत, विवेक रस्तोगी, लोकेश गुप्ता, रामकृष्ण राजपूत, चंदन सेठी, रिंकल राजपूत, बलवंत सोनी, तेजपाल राठी, कृष्ण गोपाल राजपूत, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे।