फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Puff of smoke from the city of poisoned Fiza

धुएं के गुबार से जहरीली हो रही शहर की फिजा

Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Puff of smoke from the city of poisoned Fiza
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते वायु प्रदूषण से श्वांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हो रहे लोग
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ते वाहनों का धुआं। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर रखे जनरेटरों का काला धुंआ शहर ही नहीं गांवों की फिजा को भी जहरीला बना रहा है। इसके चलते लोग श्वांस संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वाहनों की फिटनेस के प्रति परिवहन विभाग और बड़ी संख्या में चल रहे जनरेटरों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 
हरियाली से भरपूर जिला होने के बाद भी जिला खासकर शहरी क्षेत्र वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। श्वांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को यहां मास्क लगाकर चलना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण से अच्छे भले लोग भी श्वांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरों का अनुमान है कि आज से दस साल पहले तक जिले में श्वांस संबंधी बीमार लोगों की संख्या करीब 15 फीसदी थी जो प्रदूषण के चलते बढ़कर 40 फीसदी से अधिक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन

वाहनों के फिटनेस की जिम्मदारी परिवहन विभाग की है लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से तमाम खटारा वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनसे निकलने वाला धुआं वायुमंडल को प्रदूषित कर रहा है। वाहनों से भी ज्यादा समस्या पैदा कर रहे हैं जहरीला धुआं उगलते जनरेटर। बिजली की किल्लत के चलते जनरेटर आज की जरूरत बन गए हैं। दुकानदारों ने रोशनी और पंखे चलाने के लिए जनरेटर लगा रखे है। यह जनरेटर अधिकतर सड़क किनारे रखे हुए हैं। बिजली जाते ही एक साथ जनरेटर चलना शुरू होते हैं तो उससे निकलने वाले काले धुएं के कारण लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों और जनरेटर के धुएं के साथ कार्बन डाई आक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइड, सल्फर और मिथेन जैसी गैसे निकलती हैं। इससे श्वांस संबंधी बीमारियां, अस्थमा और एलर्जी हो सकती हैं। इन गैसों का आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। अधिक देर तक धुएं में रहने से दम घुटने से मौत तक हो सकती है। वायु प्रदूषण के कारण श्वांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 
-डॉ. अमित सिंह, सीनियर फिजीशियन, जिला अस्पताल खीरी।

सड़क किनारे रखे जनरेटरों से निकलने वाले धुएं से शहर में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। यह बात प्रशासन के संज्ञान में हैं। जल्दी ही जनरेटरों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। 

-आलोक वर्मा, एसडीएम सदर 

पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेंगे कर्मचारी 
लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को सभी कार्यालयों के कर्मचारी पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेंगे। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि शासन ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होने जिले के सभी कार्यालयों में प्रत्येक कार्मिक को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ लेने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed