फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   puddy purchase

कई एजेंसियों के नहीं खुले क्रय केंद्र, धान खरीद हो रही प्रभावित

Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
puddy purchase
लखीमपुर खीरी। धान खरीद शुरू होने के 14 दिन बीतने के बाद भी यूपीएसएस के दस क्रय केंद्रों को खोलने की अनुमति शासन से नहीं मिल पाई है। जबकि मात्र एक क्रय केंद्र वाली एजेंसी यूपी स्टेट एग्रो ने भी वित्तीय संकट का हवाला देते हुए धान खरीद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में धान खरीद प्रभावित हो रही है। हालांकि विभाग का दावा है कि 138 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसमें 54 क्रय केंद्रों पर करीब दो सौ किसानों से 1789 मीट्रिक टन धान खरीद को चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 146 क्रय केंद्रों को खोलने का प्रस्ताव था। इसके बाद मंडी समितियों के तीन नए क्रय केंद्र खोले गए। इससे कुल क्रय केंद्रों की संख्या 149 होनी थी, लेकिन खाद्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार तक 130 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। अब तक क्रय संस्था मार्केटिंग ने 48 किसानों, एफसीआई ने 11, पीसीएफ ने 25, एसएफसी ने 30, एनसीसीएफ ने 61 किसानों से धान खरीदा है, जबकि कर्मचारी कल्याण निगम और मंडी समिति ने अब तक एक भी किसान का धान नहीं खरीदा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि यूपी स्टेट एग्रो ने वित्तीय संकट के चलते धान खरीद करने में असमर्थता जताई है। वहीं यूपीएसएस को धान खरीद करने की अनुमति शासन से नहीं मिल पाई है, जिससे इस एजेंसी के दस क्रय केंद्र नहीं खुल पाए हैं। उन्होंने बताया कि जिन एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही या फिर कम खरीद हुई है, उनके जिला प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed