{"_id":"66f09303a3daf21bc5037cb4","slug":"publication-on-23rd-and-voting-in-committee-on-4th-october-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-129601-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 23 को प्रकाशन और चार अक्तूबर को होगा समिति में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 23 को प्रकाशन और चार अक्तूबर को होगा समिति में मतदान
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में सामान्य निकाय एवं प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया घोषित करने के बाद तारीखों का एलान कर दिया गया है। यहां सामान्य निकाय की चुनावी प्रक्रिया 23 सितंबर को शुरू होगी। चार अक्तूबर को मतदान व मतगणना होगी।
प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक होगी। इसको लेकर सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। बता दें कि दो बार चुनाव तिथि घोषित होने के बाद किसी कारणवश चुनाव स्थगित हो गया। अब तीसरी बार चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया है। ऐसे में डेलीगेट, डॉयरेक्टर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में भी हलचल बढ़ गई है।
समिति के सचिव गंगाराम ने बताया कि सोमवार 23 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 25 सितंबर को अंतिम सूची पर आपत्ति दाखिल करने और अंतिम सूची का प्रकशन, 27 सितंबर को नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने, 30 सितंबर को वैध नाम, एक अक्तूबर को नाम वापसी के बाद चार अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
चीनी मिल संपूर्णानगर में प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सात अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, नौ को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन व आपत्ति दाखिल होगी। 11 अक्तूबर को नामांकन, 15 अक्तूबर को नाम वापसी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 अक्तूबर को मतदान और शाम को मतगणना होगी।