फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Provide benefits to the eligible persons under the marriage grant scheme on time

Lakhimpur Kheri News: भूसे के ढेर में छिपा मिला अजगर

Thu, 21 May 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Provide benefits to the eligible persons under the marriage grant scheme on time
अजगर को रेस्क्यू कर ले जाता टीम का सदस्य। स्रोत : टीम
पलियाकलां। गजरौला पोस्ट पटिहन निवासी सुनील के घर में भूसे के ढेर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे गजरौला जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बिल्ली के बच्चों को खाना देने के बाद बकरी के लिए भूसा लेने भूसे वाले घर में गया था। इसी दौरान उसे वहां अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर घर के लोग सहम गए और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद, अरुन, वन विभाग के वॉचर पंचम और कमलेश मौके पर पहुंचे। इस बीच अजगर भूसे की गहराई में जाकर छिप गया। टीम ने काफी देर तक तलाश और मशक्कत की। आखिरकार टीम सदस्य अरुन ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे गजरौला जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed