फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protests by teachers

शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2015 06:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Jun 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Protests by teachers
प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक लखीमपुर इकाई ने गुरुवार को छाउछ बीआरसी में विरोध प्रदर्शन किया तथा शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी न लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक लखीमपुर इकाई ने गुरुवार को छाउछ बीआरसी पर प्रदर्शन किया इसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हो चुका है। इस अधिनियम में स्पष्ट उल्लेख है कि शिक्षकों को दस वर्षीय जनगणना, दैवीय आपदा से संबंधित राहत कार्य एवं निर्वाचन ड्यूटी के अतिरिक्त किसी गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए। इससे संबंधित मुख्य सचिव का पत्र भी सितंबर 2012 में निर्गत हुआ था इसके बावजूद शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया है कि सभी शिक्षकों ने गैर शैक्षिणिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मांग की है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में रजनीश वर्मा, सुरेंद्र अवस्थी, गौरव शुक्ला, शिवपाल सिंह और आलमीन अंसारी सहित तमाम शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed