फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest against the film 'Yadav Ji'

Lakhimpur Kheri News: फिल्म ‘यादव जी’ के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Protest against the film 'Yadav Ji'
तहसील में प्रदर्शन करते यादव समाज के लोग। संवाद
धौरहरा। प्रस्तावित फिल्म ‘यादव जी’ के विरोध में बुधवार को यादव समाज और विभिन्न संगठनों ने धौरहरा तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर समाज विशेष की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिकांत मणि को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म में आपत्तिजनक सामग्री है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम शशिकांत मणि ने ज्ञापन प्राप्त कर इसे राष्ट्रपति तक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरोज यादव, कुलदीप यादव, विकास यादव और अन्य सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed