फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest against atrocities on Hindus

Lakhimpur Kheri News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindus
प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
भीरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारतीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भानपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के बाजार से लेकर अंदरूनी गलियों और चौराहे तक प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारत माता की जय, हिंदू समाज जिंदाबाद और बांग्लादेश मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---
घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो


निघासन। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ अत्याचार और एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के विरोध में शुक्रवार को निघासन चौराहे पर बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर कड़ी आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की है कि घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष विशेष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष रचित शुक्ला, ब्लॉक मंत्री रवि विश्वकर्मा, साजन दिवाकर, सौरभ पांडे, अंकित वर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, विशाल सिंह, रोबिन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----

प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed