{"_id":"6769a9df59df65a0be071ef2","slug":"proposal-worth-rs-4-crore-passed-in-area-panchayat-meeting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-135700-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
पलिया ब्लाॅक में आयोजित बैठक में मौजूद ब्लाॅक प्रमुख, बीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
पलियाकलां। सोमवार को पलिया ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पेयजल, स्वच्छता, सरकारी भवन की मरम्मत के साथ अन्य मदों के लिए करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए उनका निराकरण कराने की बात भी कही।अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने की। बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्रवाई पर विचार हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपने कार्यक्रमों को बताया गया। बाल विकास पुष्टाहार, पशु टीकाकरण, कृषि संबंधी कई समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया।
बीडीओ संगीता यादव ने बताया कि बैठक में पेयजल, स्वच्छता, खड़ंजा, सरकारी भवन की मरम्मत, इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग के लिए करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इन प्रस्तावों पर जल्द ही निर्णय लेते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में अन्य कई ब्लाॅक से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गईं और उनपर विचार विमर्श भी किया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार, एडीओ एजी आरपी यादव, सीडीपीओ गीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह समेत अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।