फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Property worth Rs 30 crore seized of businessman who selling fake fertilizer in Lakhimpur Kheri

UP News: नकली खाद के धंधेबाज मनीष गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई, 30.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Mon, 30 Oct 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार को मैगलगंज स्थित मनीष गुप्ता और उसके पुत्र रितिक गुप्ता पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए छह मकान और दो फैक्टरी समेत 30.14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
Property worth Rs 30 crore seized of businessman who selling fake fertilizer in Lakhimpur Kheri
कारोबारी की कोठी भी जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने नकली खाद बनाने और बेचने के आरोपी मनीष गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने मैगलगंज स्थित मनीष गुप्ता व उसके पुत्र रितिक गुप्ता की 30.14 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। पुलिस ने मैगलगंज में छह मकान, दो फैक्टरी, 10 प्लॉट (1.9 हेक्टेयर), एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, आठ ट्रक, दो बाइक और एक पिकअप जब्त की है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आरोपी मनीष गुप्ता का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ऊंची पैरवी की वजह से अब तक बचता आ रहा था। इस बार पुलिस ने मनीष गुप्ता की आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगालकर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया और 34.14 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति जब्त की है। जब्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun Accident: पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध तरीक से कमाई दौलत 
उन्होंने बताया कि नकली खाद के धंधेबाज मनीष गुप्ता ने अवैध तरीक से दौलत कमाई और उस धन से अपने पुत्र रितिक गुप्ता व पत्नी सोनिका गुप्ता के नाम मैसर्स गोविंद इंडस्ट्रीज उर्वरक फैक्टरी स्थापित की। मनीष ने पत्नी-पुत्र व भाई नरेंद्र गुप्ता उर्फ रजनीश के नाम से तमाम नामी व बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं।

एसपी ने बताया कि पिछले साल लखीमपुर, मैगलगंज और गोला इलाके में नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई थी। भारी मात्रा में मिट्टी, मौरंग और रेत मिली खाद बरामद हुई थी। अवैध संपत्ति को उ.प्र. गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किए जाने के लिए डीएम को जब्तीकरण रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने कुर्की के आदेश दिए थे। फिलहाल मनीष गुप्ता जेल में बंद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed