फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Project Alankar: Last chance for schools till 19

प्रोजेक्ट अलंकार : 19 तक स्कूलों को आखिरी मौका

Mon, 15 Jan 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Project Alankar: Last chance for schools till 19
लखीमपुर खीरी। स्कूलों के जीर्णाेद्धार, पुनर्निमाण और स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल हो इसको लेकर शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में जिले के स्कूल प्रबंधक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब स्कूल प्रबंधकों को आखिरी मौका दिया जा रहा है। 19 जनवरी के बाद प्रबंधकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 51 राजकीय के अलावा 45 एडेड स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत राजकीय विद्यालयों में जीर्णोद्धार के लिए पूरी राशि सरकार खर्च करती है, जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 75 प्रतिशत की राशि सरकार अनुदान के रूप में देती है। 25 प्रतिशत का खर्च स्कूल प्रबंधक को अपने स्तर से खर्च करना होगा। बताते हैं कि यह राशि तभी मिलती है जब स्कूल प्रबंधक 25 प्रतिशत की राशि खर्च करने की सहमति प्रदान करता है। प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर इस साल महज छह विद्यालयों ने आवेदन किए थे। इसमें से एक विद्यालय का आवेदन विभाग ने निरस्त कर दिया था। ऐसे स्कूल के प्रबंधकों को एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके पश्चात किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में इसे शामिल किया गया है। लेकिन स्कूल प्रबंधक 25 प्रतिशत की राशि खर्च करने को तैयार नहीं है, शायद इसी को लेकर आवेदन करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की संख्या में मिलती है धनराशि
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों को सवा करोड़ रुपये की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। धनराशि बच्चों की संख्या पर आधारित है। जिस कॉलेज में ज्यादा संख्या होगी, वहां ज्यादा ग्रांट दी जाएगी। बताते हैं कि इस योजना के तहत 300 से 500 की छात्र संख्या होने पर 25 लाख रुपये, 500 से एक हजार छात्र संख्या होने पर 50 लाख, एक हजार से 1500 तक छात्र संख्या होने पर 75 लाख रुपये, 1500 से दो हजार की संख्या वाले स्कूलों को एक करोड़ और इससे ऊपर की संख्या वाले स्कूलों को सवा करोड़ रुपये तक की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed