फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Programs will be organized to empower disabled children

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने के लिए होंगे कार्यक्रम

Thu, 12 Sep 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Programs will be organized to empower disabled children
लखीमपुर खीरी। दिव्यांग सशक्तीकरण दिवस पर दिव्यांग बच्चों के लिए समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसको लेकर जिले को डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला है, जिसमें जिला स्तर और तहसील स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को दिव्यांग सशक्तीकरण दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने पत्र जारी करते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कुर्सी दौड़, ट्राईसिकल रेस, रस्साकसी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, विषय आधारित कला प्रतियोगिता (पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल, वृक्ष बचाओ) आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गायन प्रतियोगिता जिसमें लोकगीत, भजन, देशगीत आदि सहित नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता, छू-कर पहचानो, फुटबाल प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया जाएगा। कंचन वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम चरण में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए तहसील स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 नवंबर तक संपन्न कराएं।

प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन किया जाएगा। जनपद स्तर पर समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे हिस्सा लेंगे।
-----------------
इतनी मिलेगी जिला और तहसील स्तर पर धनराशि
टेंट, मेज कुर्सी व साउंड सिस्टम के लिए 20- 20 हजार रुपये
जलपान एवं लंच व्यवस्था 200-20 हजार रुपये
पुरस्कार वितरण के लिए 12 हजार से 18 हजार रुपये
प्रतियोगिताओं से संबंधित स्टेशनरी व सामग्री के लिए तीन हजार से छह हजार रुपये
बच्चों के आवागमन के लिए आठ से 15 हजार रुपये
फोटोग्राफी व डाक्यूमेंटेंशन के लिए दो हजार से छह हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed