{"_id":"65ad7992b1260a12c70bf427","slug":"problems-will-be-solved-on-toll-free-number-experts-will-help-the-candidates-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-13361-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टोल फ्री नंबर पर होगा समस्याओं का निदान, परीक्षार्थियों की मदद करेंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टोल फ्री नंबर पर होगा समस्याओं का निदान, परीक्षार्थियों की मदद करेंगे विशेषज्ञ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी 25 जनवरी से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों की समस्याओं के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के बाद परीक्षार्थी की सभी समस्याओं का हल हो सकेगा। पहले चरण में होने वाली परीक्षाओं को लेकर विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं।
कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर पहले चरण में लखनऊ मंडल के सभी जिलों में परीक्षा संपन्न होनी है। इसको लेकर परीक्षार्थी थोड़े घबराए हुए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में किसी तरह के संशय को दूर करने के लिए इस बार बोर्ड ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर बच्चे फोन करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
बोर्ड ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय में टोल फ्री जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए ईमेल आईडी भी जारी की गई है। डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि बच्चे जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 18001805310, 1800180531 पर फोन करके समस्या का समाधान हासिल कर सकते हैं। विभाग की ओर से लैंडलाइन नंबर 0532–2423265 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे अंक
बता दें कि बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तारीख तय कर दी गई है। इस बार जिले के राजकीय, वित्तविहीन और एडेड स्कूलों को मिलाकर कुल 179 इंटर कालेजों में बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होनी है। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक संपन्न कराई जानी हैं। इसको लेकर स्कूल के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। बताया कि निर्धारित तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद विभागीय वेबसाइट पर अंकों को अपलोड करना होगा।