{"_id":"66a4056804b4c1578e03e3c6","slug":"problems-of-villagers-were-heard-by-setting-up-gram-chaupal-in-30-villages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-125690-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 30 गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 30 गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाधान दिवस की तर्ज पर शुक्रवार को 30 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालें लगाई गईं। जिला स्तरीय अफसरों ने ग्रामीणों के साथ बैठककर गांव की समस्याओं पर चर्चा की। कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया। साथ ही गांव के विकास पर ग्रामीणों से सुझाव मांगे।
डीडीओ ने सदर ब्लॉक के फरधान, पीडी ने नकहा ब्लॉक के पटना, डीसी मनरेगा ने बेहजम ब्लॉक के बहादुरपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने गोला के परासन, जिला दिव्यांजन अधिकारी ने ईसानगर के सुजावलपुर, उप निदेशक कृषि प्रसाद ने पसगवां के लिधियाई, जिला कृषि अधिकारी ने मोहम्मदी के इस्लामनगर, डीपीओ ने बांकेगंज के सिकंदरपुर, जिला उद्यान अधिकारी ने रमियाबेहड़ के बिन्जहा, सीवीओ ने निघासन के बिनौरा, उप सम्भागीय विपरण अधिकारी ने पलिया के मझरा पश्चिम, सहायक आयुक्त सहकारिता ने बेहजम के भरेहटा, डीएसओ ने पसगवां के चपरतला, भूमि संरक्षण अधिकारी ने बांकेगंज के रोशनगर कुश्मौरी आदि अफसरों ने अपने-अपने आवंटित गांव में चौपाल कर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं के लिए गांव चौपाल आयोजित की गई है। कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया है। रिपोर्ट एकत्र की जा रही है कि किस गांव में कितनी शिकायतें आई और कितनों का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन
अमेठी में डीपीआरओ ने सुनीं समस्याएं
सिकंदराबाद। ब्लॉक मितौली के ग्राम पंचायत अमेठी में ग्राम चौपाल डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं। एक जगह पर रास्ते में लगे खड़ंजा की मरम्मत के विवाद की शिकायत सामने आई। ग्राम प्रधान अब्दुल माबूद खां को विवाद सुलझाकर खड़ंजा मरम्मत करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद डीपीआरओ सहित अन्य ने अमृत वाटिका में पौधारोपण किया। संवाद