{"_id":"e1751ea6357df14a16dba75298811564","slug":"problem-of-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 Dec 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के कारण बिजली उपकेंद्रों की ओवरलोडिंग की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार बिजली लाइनों के ट्रिप होने से सप्लाई में बाधा पैदा हो रही है। खासकर शहर के नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े जेल फीडर और गढ़ी के सात नंबर फीडर पर ओवरलोडिंग के कारण बिजली की सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक गढ़ी और नई बस्ती क्षेत्र में सुबह और शाम के समय ज्यादा ओवरलोडिंग हो रही है। शाम सात बजे 132केवीए की मेनलाइन से सप्लाई मिलने पर जैसे ही फीडरों पर लोड पड़ता है, बिजली लाइनें ट्रिप होकर ठप हो जाती हैं। गढ़ी के सात नंबर फीडर से जुड़े संकटा देवी, खपरैल बाजार आदि मोहल्लों में ट्रिपिंग की वजह से लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
ईदगाह विद्युत उपकेंद्र के एक नंबर फीडर से जुड़े पंजाबी कॉलोनी, राजगढ़, बरखेरवा आदि मोहल्लों के लोग भी ट्रिपिंग की वजह से बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। जेई मनोज पुष्कर का कहना है कि उपकेंद्रों के सिस्टम पर बढ़ते बिजली लोड के कारण समस्या आ रही है। धूप खिलने पर लोड कम हो जा रहा है लेकिन कोहरे और शीतलहर के दिनों में बिजली सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
अभी भी स्टोर में पड़े हैं ट्रांसफार्मर
धौरहरा क्षेत्र के तीन गांवों केशवापुर कलां, रसूलपुर और अभयपुर में आठ-दस दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर अब भी स्टोर में पड़े हुए हैं, इन ट्रांसफार्मरों को ठीक कराकर गांवों में लगाने के लिए नहीं भेजा गया है। प्रभारी जेई डीएस चौहान का कहना है कि इस बाबत शिकायत करने पर उन्हें अधिशाषी अभियंता से जानकारी मिली है कि ट्रांसफार्मर की लोडिंग का टेंडर स्टोर को हुआ है लेकिन वहां कोई ट्रांसफार्मरों की लोडिंग नहीं कर रहा है, जिससे गांवों में बिजली ठप है।