फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   problem

साढे़ आठ हजार पात्रों का चयन लटका

Mon, 13 Jul 2015 05:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Jul 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं यूं ही नहीं फाइलों में कैद है, इसके लिए अधिकारियों की लापरवाही काफी हद तक जिम्मेदार है। खासकर शासन की प्राथमिकताओं में शामिल समाजवादी पेंशन योजना के क्रियान्वयन में अधिकारियों की लापरवाही ही रोड़ा बनी हुई है। यही नहीं वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लिए भी पात्रों के चयन में लापरवाही हो रही है। डीएम कई बार निर्देश जारी कर चुकी हैं, लेकिन तब भी जिले में साढ़े आठ हजार लोगों का चयन लटका है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन ने अप्रैल माह में खीरी जिले में समाजवादी पेंशन के लिए साढ़े आठ हजार अतिरिक्त लक्ष्य बढ़ाया था और पात्र लोगों का चयन कर उन्हें जल्द समाजवादी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्देश दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक कर उन्हें लोहिया गांवों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और सांसद आदर्श ग्रामों में 15-15 पात्र लोगों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी थी। तीन माह गुजरने के बाद भी इसमें कोई प्रगति नहीं हो पाई है। जिले के किसी भी खंड विकास अधिकारी और अधिशाषी अधिकारी ने योजना के लिए चयनित नामों की सूची नहीं सौंपी है। साथ ही चयनित लाभार्थियों के सापेक्ष आधार नंबर और मोबाइल नंबर फीडिंग की स्थिति भी बेहद निराशाजनक है। डीएम किंजल सिंह ने 10 जुलाई को भी पत्र भेजकर अधिकारियों को पात्र लोगों के चयन की सूची सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक चयनित पात्रों की सूची नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सर्वे और सत्यापन रिपोर्ट देनी है। साथ ही योजना की प्रगति की भी जानकारी ली जाएगी। हालांकि अभी किसी ब्लाक से रिपोर्ट नहीं आई है। ब्लाकों के सभी बीडीओ को अभी कुछ और समय दिया गया है।
बेसलाइन सर्वे का काम अधूरा
स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को बेसलाइन सर्वें का कार्य करना है, जो पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा है। इसके तहत चयनित लाभार्थी परिवार के सदस्यों के बेसलाइन प्रपत्र को अपलोड करना है। चयनित परिवार के ऐसे बच्चे, जो स्कूल नहीं जा रहे हैं उनके नामांकन की जानकारी। प्रत्येक विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति पंजिका की डिजिटाइजेशन और प्रत्येक विद्यालय के अध्यापकों के डाटा अपलोड की जानकारी जुटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
-वर्ष 2014-15 में खाता संख्या गलत होने के कारण रिजेक्ट तथा ब्लॉक किए गए लाभार्थियों के खातों को ठीक करने की स्थिति।
-खाता संख्या सही पाए जाने वाले लाभार्थियों को पेंशन भुगतान की स्थिति।
-गलत खाताधारकों के रिकार्ड के वीड आउट की स्थिति।
-समाजवादी पेंशन योजना के कितने लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रथम किश्त का भुगतान हो गया है।
-वर्ष 2015-16 में आवंटित अतिरिक्त लक्ष्य के सापेक्ष चयन की स्थिति।
-चयनित लाभार्थियों के सापेक्ष आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर फीडिंग की स्थिति।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed