फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Priyanka Gandhi denys to interact with media in Lakhimpur Kheri talks with injured Gurnam singh

लखीमपुर खीरी: अंतिम अरदास में पहुंचीं प्रियंका ने मीडिया से बनाई दूरी, घायल गुरनाम से की बातचीत

Tue, 12 Oct 2021 10:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 12 Oct 2021 10:52 PM IST
सार

मीडियाकर्मी प्रियंका से बात करने को लगातार प्रयासरत थे तो उन्होंने खुद ही बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गुरनाम सिंह को अपने पास बुलाकर बैठाया और करीब 15 मिनट तक बातचीत की।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi denys to interact with media in Lakhimpur Kheri talks with injured Gurnam singh
गुरनाम से बात करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतिम अरदास में शामिल होने लखीमपुर खीरी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस दौरान उन्होंने बवाल के दौरान घायल हुए किसान गुरनाम से बातचीत की। वह बहराइच में नानपारा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर प्रियंका गांधी के पहुंचते ही मीडिया कर्मियों में उनसे बात करने की होड़ लग गई। इससे वहां का व्यवस्थित माहौल अव्यवस्थित हो गया। मंच से बोल रहे वक्ताओं को भी संबोधन में असुविधा होने लगी तो वालंटियर्स ने जैसे-तैसे व्यवस्था संभाली। 
विज्ञापन


मगर मीडियाकर्मी प्रियंका से बात करने को लगातार प्रयासरत थे तो उन्होंने खुद ही बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गुरनाम सिंह को अपने पास बुलाकर बैठाया और करीब 15 मिनट तक बातचीत की। गुरनाम सिंह ने उन्हें बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का रूट बदलने के बाद वे लोग धरनास्थल से वापस जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आई तीन कारों ने किसानों के काफिले में तबाही मचा दी। कोई कार के नीचे आकर कुचल गया तो कोई टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा। इस बवाल में उनके पैर में चोट लगी। प्रियंका गांधी ने उन्हें तसल्ली दी और कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। वे लोग हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। इसके बाद उन्होंने दरबार में मत्था टेका और आगे रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed