{"_id":"64b58468f57f177fa4067387","slug":"private-doctors-adopted-village-gave-medicines-to-patients-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-1739-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी चिकित्सकों ने गोद लिया गांव, मरीजों को दीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी चिकित्सकों ने गोद लिया गांव, मरीजों को दीं दवाएं
विज्ञापन
अशोगापुर में आई एम ए के स्वास्थ शिविर में उमड़े मरीज
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आओ गांव चलें अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिला इकाई के लोगों ने सोमवार को ग्राम सभा अशोगापुर के जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवल पुरवा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन गर्ग व डॉ. पवन वर्मा, फिजीशियन डॉ. रोचक टंडन व डॉ. रमेश मेहरोत्रा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश दुआ, सर्जन डॉ प्रदीप मेहता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.रूबी मेहता एवं डॉ. केके मिश्रा,नेत्र सर्जन डॉ. एमआर खान, डॉ. रूपक टंडन, डॉ. मुदित मेहरोत्रा, डॉ. प्रारूप मेहता, ईएनटी सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. कुमार शरद सिन्हा आदि ने 472 मरीजों का परीक्षण किया।
वहीं, पैथोलॉजी के लोगों ने हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एवं ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की। डॉक्टराें ने मरीजों को दवाई देकर बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के सचिव डॉ. पवन गर्ग ने बताया की आईएमए ने इस गांव को गोद लिया है। भविष्य में भी इसमें निशुल्क कैंप आयोजित होते रहेंगे। इसके अलावा अन्य गांवों को भी गोद लेकर ग्रामीणों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।