{"_id":"692d6469e39ad72fd1023ff1","slug":"private-bus-overturns-in-lakhimpur-kheri-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बरेली के मनौना धाम जा रही निजी बस पलटी, 32 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बरेली के मनौना धाम जा रही निजी बस पलटी, 32 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर
Mon, 01 Dec 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:18 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र में रविवार देर रात हादसा हो गया। रूपैडिहा बहराइच से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम जा रही निजी बस शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 32 यात्री घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर हुआ हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र में शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर रूपैडिहा बहराइच से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम जा रही निजी बस के मोहम्मदपुर ताजपुर के पास खाई में पलट गई। हादसे में 32 यात्री घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल जनपद बहराइच के थाना क्षेत्र रूपैडिहा के निवासी हैं। घटना रविवार देर रात की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मनौना धाम जा रही बस के पलटने से ग्राम चिकनियां निवासी बाबूलाल, सुबरा पत्नी बाबूलाल, रामवचन, लालदेई पत्नी मटरू, मटरू, सोना पुत्री महेश नानपारा निवासी कुल्लन, कलावती पत्नी कुल्लन, ओहरावा निवासी पूजा वर्मा पत्नी दीपनारायण, दीपनारायण, अन्टाना निवासी शांति देवी पत्नी रामचंद्र, तिवारी, अहरावा निवासी राजवती पत्नी चेतराम, नेतराम, मोनी पत्नी राजेश, जगदीश, फूलमती पत्नी हजारी डब्लू, दिनेश, ज्ञानवती पत्नी बाबूलाल, जुगरी पत्नी अयोध्या प्रसाद, बाबूलाल, जालियां पत्नी तिवारी, बाला चौक निवासी मुन्ना, किरन पत्नी मुन्ना, पवन कुमार, परगावां निवासी हसीना पत्नी राजेश, राजेश उर्फ सफी, रामनारायण, राना देवी पत्नी रामनारायण, संयोगिता पत्नी वंशीधर, प्रेमा देवी पत्नी तीरथ राम घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। जहां से गंभीर रूप से घायल बाबूलाल, बाबूलाल की पत्नी सुबरा, रामवचन, लालदेई पत्नी मटरू, मटरू को जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है। हादसे के बाद बस चालक भाग गया। उसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन