{"_id":"66d614a06daf6c9cc00c1384","slug":"prisoner-detained-for-attempted-murder-dies-of-heart-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-128173-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हत्या के प्रयास में निरुद्ध बंदी की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हत्या के प्रयास में निरुद्ध बंदी की हृदयाघात से मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हत्या के प्रयास में जिला जेल में निरुद्ध बंदी की मौत हो गई। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। बंदी को वर्ष 2022 में जिला जेल में दाखिल किया गया था। रविवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बीते पांच दिन में यह दूसरी मौत है। मितौली के ऊदन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी चार दिन पहले मौत हो गई थी।
जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 16 अप्रैल 2022 को श्रीनगर फूलबेहड़ निवासी रामसागर (53) को जेल में दाखिल किया गया था। वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल भेजा गया था। 19 मई 2024 को अचानक रामसागर की तबीयत बिगड़ गई थी। उसका इलाज कारागार के अस्पताल में किया गया। कुछ देर चले इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भर्ती किया गया था।
बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर उसका 18 जून और 18 जुलाई को लखनऊ में इलाज कराया गया। जहां 29 जुलाई को ह्रदय का ऑपरेशन किया गया था। 30 जुलाई को वह वापस जिला कारागार आ गया था। एक सितंबर को दोबारा रामसागर को पेट और छाती में दर्द की शिकायत हुई थी। कारागार प्रशासन से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 9:36 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पांच दिन में हार्टअटैक से हो चुकी है दो बंदियों की मौत
थाना क्षेत्र के गांव आंबेडकरनगर (चबेनहा) का रहने वाला 30 वर्षीय सेठ पुत्र गजोधर निवासी आंबेडकर नगर मितौली को बीते शुक्रवार की दोपहर सीने में दर्द होने की शिकायत हुई थी। स्थानीय चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाम सात बजे उसकी मौत हो गई। सेठ पुत्र गजोधर को ऊदन हत्याकांड में जेल भेजा गया था।
मुलाकात के दौरान पत्नी से जताई थी हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक रामसागर की पत्नी रीता देवी ने पति से मुलाकात के दौरान उनके हत्या की आशंका जताने की बात उजागर की है। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। अब पत्नी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में रीता देवी बता रही हैं कि गांव के ही एक आरोपी ने हत्या के प्रयास मामले में फर्जी मुकदमा लिखवाया था। 28 अगस्त को जेल में पति रामसागर से मुलाकात के दौरान उन्होंने जेल के कुछ ही लोगों पर हत्या की साजिश रचने और मारने का प्रयास करने की बात बताई थी। पत्नी का आरोप है कि जेल प्रशासन को इस बात की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि जेल प्रशासन हार्ट अटैक से ही बंदी की मौत होने का दावा कर रहा है। संवाद