फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal Chief Safety Officer inspected Sitapur-Mailani section

Lakhimpur Kheri News: प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सीतापुर-मैलानी खंड का किया निरीक्षण

Thu, 06 Mar 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Principal Chief Safety Officer inspected Sitapur-Mailani section
सीतापुर-मैलानी खंड पर रेलपथ का निरीक्षण करते प्रमुख मुख्य संरक्षा अ​धिकारीस्रोत-रेलवे जनसंपर्
मैलानी/लखीमपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षित ट्रेन संचालन के उद्देश्य से दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट के तहत लखनऊ मंडल के सीतापुर जंक्शन-मैलानी रेल खंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा ने मैलानी के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, कुशलता परीक्षण और संरक्षा काउंसलिंग की। लखीमपुर में भी उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, प्वाइंट व क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी का मानकों के अनुरूप विद्यु लाइन फिटिंग्स, बैटरी रूम, न्यूट्रल सेक्शन, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊंचाई व संरक्षा के सभी पहलुओं का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ऑडिट टीम ने लखीमपुर-फरधान स्टेशनों के मध्य मेजर ब्रिज संख्या 203 तथा बाकेगंज स्टेशन यार्ड पर एलडब्लूआर संख्या 29 व एसईजे संख्या 58 का संरक्षा निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उनके साथ मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया, मुख्य सिगनल इंजीनियर पीके राय, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/सामान्य अशोक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन विक्रम कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी सहित अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed