फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prime Minister's Ideal Village Scheme gains momentum in the district

Lakhimpur Kheri News: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को जिले में मिली रफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Ideal Village Scheme gains momentum in the district
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के 138 गांवों के विकास की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को योजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहले चरण में चयनित 138 गांवों के लिए विस्तृत ग्राम विकास योजना (वीडीपी) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इन्हें आरईडी के माध्यम से जल्द जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों को समय पर मंजूरी मिल सके।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 203 गांवों का व्यापक सर्वेक्षण कर आवश्यक आंकड़े जुटाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि कोष उपलब्ध होते ही इन गांवों में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय, सर्वेक्षण की गुणवत्ता और वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तेजस्वी मिश्रा और जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed