{"_id":"5a04c77b75fef3de7a0dc52a2e149c97","slug":"primary-teachers-association-and-rotary-club-sent-a-memorandum-to-the-chief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राथमिक शिक्षक संघ और रोटरी क्लब ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ और रोटरी क्लब ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ और रोटरी क्लब सेंट्रल ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मेें विकास कार्यों का हवाला देते हुए किंजल सिंह को जिले का डीएम बनाए रखने की मांग की है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया है कि डीएम किंजल सिंह ने जिले के कमजोर, पिछड़े तथा जनजाति के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। दुधवा पार्क एवं जंगलों में अवैध रूप से होने वाले वन कटान पर विराम लगाया गया। वन विभाग के कर्मचारी जो कथित रूप से जानवरों के शिकार और वन कटान के जिम्मेदार हैं वे प्रदर्शन कर किंजल सिंह को डीएम के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। मांग की है कि किंजल के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें जिले का डीएम बनाए रखा जाए। ज्ञापन भेजने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी और मनोज कुमार शुक्ला सहित तमाम लोग शामिल थे।
इनके अलावा रोटरी क्लब सेंट्रल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन में बताया है कि डीएम किंजल सिंह ने जहां थारू जनजाति के विकास के लिए खेल, शिक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके अलावा बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने विकलांगों की सहायता के लिए उनके संगठन को हर संभव मदद की है। संगठन ने मांग की है कि किंजल सिंह को जिले का डीएम बनाए रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में रोटरी क्लब के अध्यक्ष जसमीत सिंह अजमानी और सचिव मुकेश सक्सेना सहित तमाम लोग शामिल थे।