फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations have begun to organize educational tours for 50 thousand students

Lakhimpur Kheri News: 50 हजार विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराने की तैयारी शुरू

Wed, 26 Jun 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations have begun to organize educational tours for 50 thousand students
लखीमपुर खीरी। राजकीय एवं एडेड इंटर कॉलेज में कक्षा नौ से 12 तक में पढ़ने वाले करीब 50 हजार विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराने की कवायद शिक्षा विभाग ने की है। छात्र-छात्राओं को स्कूली परिवेश के साथ बाहरी ज्ञान की जानकारी कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 अगस्त से लेकर 30 नवंबर के बीच अध्ययन यात्रा संपन्न होगी। उच्च शिक्षण संस्थान से लेकर प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अध्ययन यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ राज्य की विभिन्नताओं, विज्ञान और गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली की जानकारी कराना है। इसके अलावा विद्यार्थियों को समूह में रहने की प्रवृति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास व भाईचारे की भावना को प्रबल करना है।
विज्ञापन

यात्रा से विद्यार्थियों में पुस्तकीय ज्ञान के अलावा अन्य ज्ञान की वृद्धि होगी। दिनेश कुमार ने बताया कि एक जुलाई से 15 जुलाई तक डीआईओएस सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से बैठक करते हुए योजना पर चर्चा करेंगे। 16 जुलाई से सात अगस्त तक प्रत्येक प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की इच्छुकता व उनके अभिभावकों से निर्धारित प्रारूप पर लिखित सहमति प्राप्त करेंगे। आठ से 15 अगस्त तक अध्ययन यात्रा का अनुमोदन दिया जाएगा। प्रत्येक राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य 16 अगस्त से 30 नवम्बर तक अध्ययन यात्रा सम्पन्न करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने अपने मंडल के सभी छह जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी स्टडी ट्रिप के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अध्ययन यात्रा सम्पन्न करवाने के लिए निर्देशित कर दिया है। - डॉ. दिनेश कुमार, विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed