फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 buildings will be demolished for the construction of Choti Kashi Corridor in Gola

Lakhimpur Kheri: छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण में ध्वस्त किए जाएंगे 12 भवन, जल्द तय होगी रूपरेखा

Wed, 21 Aug 2024 03:36 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में जल्द ही छोटी काशी कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसके लिए इसी सप्ताह अधिकारियों की बैठक की जाएगी। बैठक में निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी। 

विज्ञापन
12 buildings will be demolished for the construction of Choti Kashi Corridor in Gola
गोला का गोकर्ण तीर्थ। - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ष 2022 में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में छोटी काशी कॉरिडोर बनाने का एलान किया था। इस दौरान कमिश्नर, कई मंत्रियों स्थानीय प्रशासन से लेकर कई बार निरीक्षण सर्वे और पैमाइश हुई। लोकसभा चुनाव से पूर्व कॉरिडोर निर्माण को लेकर अंतिम सर्वे भी पूर्ण कर लिया गया था, लेकिन आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य रुक गया था। 

विज्ञापन


उधर, सावन से पहले निर्माण की प्रक्रिया के तहत नगर पालिका परिषद ने शिव मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन, दो मंजिला स्नानागार एवं शौचालय के भवन का ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया था। बाद में सावन मेले के चलते रोक दिया गया था। अब सावन का समापन हो गया है। जल्द कॉरिडोर निर्माण की तैयारी शुरू होगी। 
विज्ञापन


कॉरिडोर निर्माण की जद में अंगद धर्मशाला, बरेली धर्मशाला, नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए दो सत्संग भवन एवं दो मंजिला शौचालय तथा स्नानागार के भवन और नजूल की भूमि पर हुए निर्माण सहित 12 भवन आए हैं। इसी सप्ताह होने वाली अधिकारियों की बैठक में निर्माण की रूप रेखा बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मार्ग से रहेगा कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग 
स्टेशन मार्ग स्थित अंगद धर्मशाला को हटाकर जिला पंचायत की भूमि से होते हुए कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा। छह जुलाई को हुई बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। कॉरिडोर भव्य स्वरूप में बनेगा। अगला सावन कॉरिडोर में ही होगा। 45 लाख रुपए आ भी चुके हैं। हो सकता है अगले महीने मुख्यमंत्री कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए आएं।

वर्तमान में प्रस्तावित कॉरिडोर की स्थिति
राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 368, 364, 363, 369, 379 से 1.932 हेक्टर (लगभग पांच एकड़) भूमि कॉरिडोर बनाया जाएगा। लाइट एंड साउंड से गोकर्ण तीर्थ को सजाया जाएगा, तीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा बाउंड्रीवॉल, लाइट, स्टोन पाथवे, प्रवेश द्वार, कैंटीन ब्लॉक, यात्रीहाल, सीसीटीवी कैमरों से लैस कंट्रोल रूम, शौचालय, कॉरिडोर बनाने के साथ परिसर के मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा। 

एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सावन समाप्त हो गया है। इसी सप्ताह होने वाली बैठक में कॉरिडोर निर्माण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अति शीघ्र निर्माण शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed