फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for flower shower on kanwadiyas from helicopter

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी

Tue, 01 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for flower shower on kanwadiyas from helicopter
नगर पालिका परिषद द्वारा पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा, मिल डायवर्जन मार्ग पर भरा पानी। स्रोत :
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में एक माह तक चलने वाले सावन मेले की तैयारियां शुरू हो गईं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विभागों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करते हुए अधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। इस बार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की भी योजना है।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचने से पूर्व डीएम ने लखीमपुर मार्ग नगर सीमा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग स्थल, मोहम्मदी बाइपास चौराहा स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल प्रांगण में बनने वाले अस्थायी रोडवेज बस स्टेशन, गन्ना लाइन के पार्किंग स्थल, स्टेशन रोड एवं कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया। डीएम के समक्ष अधिकारियों ने सावन की तैयारियों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

वहीं, सावन की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों के समक्ष अपना सुझाव रखने का मौका न दिए जाने से संभ्रांत लोग खिन्न दिखे। बैठक में एसपी संकल्प शर्मा, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरि मोंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों को ये मिली जिम्मेदारी
लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें गड्ढामुक्त करे। विद्युत निगम कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के मार्ग में खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर पर तारबाड़ लगवाए। जर्जर बिजली लाइन को ठीक करने, करंट से बचाव के लिए लोहे के खंभे पर प्लास्टिक की टेपिंग व विद्युत सुरक्षा के प्रबंध कराए। खाद्य सुरक्षा विभाग जलपान की दुकानों, रेस्टोरेंट पर खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट निर्धारित कर लगवाए।
नगर पालिका परिषद सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, मंदिर के प्रवेश एवं विकास द्वार पर बैरिकेडिंग, शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर गर्भ गृह का डिस्प्ले, उचित स्थान पर खोया-पाया के तीन केंद्र, सावन मेले की समस्त व्यवस्थाओं के संकेतक, मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर, साफ-सफाई का समुचित प्रबंध करे। स्वास्थ्य विभाग कांवड़ियों के रास्ते के सभी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्रों पर इलाज के व्यापक इंतजाम व 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था करे।


डीएम ने कॉरिडोर निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सावन में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां

11 जुलाई को सावन का शुभारंभ होगा। इसके बाद 14, 21, 28 जुलाई और चार अगस्त को सावन के सोमवार एवं चार अगस्त को भूतनाथ मेला लगेगा। 22 जुलाई को शिव तेरस, 23 जुलाई को अमावस्या, 29 जुलाई को नाग पंचमी होगी। शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि इन सभी तिथियों पर मेले में अत्यधिक भीड़ होती है।



आनन-फानन पंपिंग सेट से निकलवाया रास्ते का पानी


निर्माणाधीन कॉरिडोर में जल भराव की समस्या विकराल हो गई है। अब भी तीर्थ के ऊपर की अंतिम सीढि़यों तक पानी भरा हुआ है। वहीं, परिक्षेत्र के मुख्य मिल डायवर्जन मार्ग पर दोपहर तक जलभराव रहा। इस बीच जब अधिकारियों के आने का वक्त हुआ तो नगर पालिका परिषद ने आनन-फानन पंपिंग सेट से रास्ते पर भरा गंदा पानी निकलवाया, ताकि अधिकारियों की नजर इस पर न पड़े।

नगर पालिका परिषद द्वारा पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा, मिल डायवर्जन मार्ग पर भरा पानी। स्रोत :

नगर पालिका परिषद द्वारा पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा, मिल डायवर्जन मार्ग पर भरा पानी। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed